अभी-अभी जयनगर-उधना एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आ’ग…एक साथ इतने सारे मुसाफिर…

बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर पिछले दो-तीन दिनों से खड़ी जयनगर-उधना एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 22563 के एक कोच में गुरुवार को अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि ऊंची लपटें और धुएं का घना बादल आसमान में उठने लगा, जिससे स्टेशन परिसर और यात्रियों में दहशत फैल गई। अच्छी बात यह रही कि ट्रेन पूरी तरह खाली थी, इसलिए इस बड़े हादसे में किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

ट्रेन उधना जा रही थी

जयनगर-उधना एक्सप्रेस, जो एक वीकली ट्रेन है, जयनगर स्टेशन पर वॉशिंग पिट और रेलवे लाइन न होने की वजह से सोमवार से मधुबनी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर फंसी हुई थी। ट्रेन गुरुवार सुबह गुजरात के उधना के लिए निकलने वाली थी। लेकिन, अचानक एक कोच से काला धुआं निकलता देखा गया। कोच से आग की लपटें उठते देख यात्रियों ने तुरंत रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) और स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी।

फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग लगते ही रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। एक-एक करके आठ से दस फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और रेलवे कर्मचारियों के साथ मिलकर एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। हालांकि, तब तक ट्रेन की ज़्यादातर बोगियां पूरी तरह जल चुकी थीं।

समस्तीपुर DRM जांच करने पहुंचे

शुरुआती अनुमान के मुताबिक बोगी में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, रेलवे प्रशासन ने ट्रेन में आग लगने की इस घटना को बहुत गंभीरता से लिया है। हादसे की सूचना मिलने पर समस्तीपुर रेलवे डिवीजन के DRM ज्योति प्रकाश मिश्रा अधिकारियों की टीम के साथ सुबह-सुबह स्पेशल ट्रेन से मधुबनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। DRM ज्योति प्रकाश ने कमांडेंट आशीष कुमार और कई सीनियर रेलवे अधिकारियों के साथ घटनास्थल का अच्छी तरह से निरीक्षण किया।

Leave a Comment