प्रेमिका ने वायरल की अपनी अ’श्लील वीडियो,लड़का गिरफ्तार, वीडियो देखकर उड़े लोगो के होश।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अपने बॉयफ्रेंड के लगातार कॉल न उठाने और उसे नज़रअंदाज़ करने से परेशान होकर, एक नाबालिग लड़की ने अपने ही पोर्न वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए। इस घटना से इलाके में हंगामा मच गया है। पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना कोल्हापुर के शिरोल तालुका में हुई। नाबालिग लड़की कथित तौर पर अपने बॉयफ्रेंड से बहुत गुस्से में थी क्योंकि वह उसके कॉल का जवाब नहीं दे रहा था। गुस्से में उसने उसके साथ बनाए गए तीन पोर्न वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और जांच शुरू की गई।

नाबालिग ने खुद ही वीडियो लीक किए – पुलिस

पुलिस जांच में पता चला कि वायरल वीडियो में दिख रहा लड़का पीड़िता का बॉयफ्रेंड है। नाबालिग लड़की ने उसे सबक सिखाने के इरादे से उसके प्राइवेट वीडियो लीक किए। चूंकि लड़की नाबालिग है, इसलिए पुलिस ने लड़के के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। शिरोल पुलिस अब मामले की पूरी जांच कर रही है।

लॉज के खिलाफ कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वायरल वीडियो एक लॉज में शूट किए गए थे। इसलिए, उस लॉज के मालिक और स्टाफ से भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लड़के और नाबालिग लड़की को लॉज में कमरा कैसे दिया गया और क्या नियमों का पालन किया गया था।

इस बीच, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कोई भी प्राइवेट या आपत्तिजनक वीडियो शेयर न करें, क्योंकि ऐसा करना कानूनी जुर्म है। खासकर नाबालिगों से जुड़े मामलों में तुरंत गिरफ्तारी हो सकती है। यह एक नॉन-बेलेबल जुर्म है।

प्रेम संबंध के विवाद में मां के प्रेमी की हत्या

इस बीच, पुणे के हड़पसर इलाके से भी प्रेम संबंधों से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक युवती की मां के प्रेमी की हत्या उसके प्रेम संबंध का विरोध करने और धमकी देने पर कर दी गई। पुलिस जांच में पता चला है कि युवती की मां का प्रेमी लगातार युवती पर उसके प्रेमी (आरोपी) से रिश्ता तोड़ने का दबाव बना रहा था।

पुलिस ने इस मामले में एक हिस्ट्रीशीटर समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या की साजिश युवती के प्रेमी और उसके साथियों ने रची थी।

Leave a Comment